यूरिया के लिए सुबह 4 बजे से लाइन में किसान:गाडरवारा में खाद की भारी कमी, किसानों के बीच बन रही विवाद की स्थिति

नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में यूरिया खाद की भारी कमी के कारण किसान परेशान हैं। किसानों को खाद के लिए लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा है, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी उन्हें यूरिया नहीं मिल पा रही है। किसान सुबह 4 बजे से ही दुकानों और वितरण केंद्रों के बाहर जमा हो जाते हैं। खाद न मिलने से लाइनों में मौजूद किसानों के बीच धक्का-मुक्की और विवाद की स्थिति भी देखने को मिली। अभी फसलों को यूरिया की सबसे ज्यादा जरूरत किसानों ने बताया कि उन्होंने अपने खेतों में फसल की बोनी कर दी है। इस समय फसलों को यूरिया की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, लेकिन जिले में इसकी उपलब्धता कम है। किसानों का कहना है कि प्रशासन ने यूरिया बांटने के लिए ई-टोकन की व्यवस्था की थी। हालांकि, कई किसानों को टोकन मिलने के बावजूद खाद नहीं दी गई। कुछ किसानों ने आरोप लगाया कि यूरिया की कमी बनावटी है और इसके बाँटने में गड़बड़ी की जा रही है। कई किसान थककर घंटों इंतजार करने के बाद भी खाली हाथ लौट रहे हैं। कृषि कार्यों के लिए खाद नहीं मिलने से फसल उत्पादन पर बड़ा असर पड़ सकता है। इससे आने वाले समय में किसानों की आर्थिक स्थिति भी प्रभावित हो सकती है। किसान प्रशासन से जल्द आपूर्ति बढ़ाने और पारदर्शी वितरण व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *