यूरिया वितरण पर सख्ती, जिला कंट्रोल रूम बनाया

चूरू | संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार कार्यालय में जिले के सभी थोक उर्वरक आदान विक्रेताओं की बैठक गुरुवार को हुई। बैठक में रबी सीजन को ध्यान में रखते हुए यूरिया की आपूर्ति व वितरण व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई तथा प्रभावी नियंत्रण का निर्णय लिया गया। संयुक्त निदेशक कृषि कैलाशचंद चौधरी ने बताया कि यूरिया के सुचारु वितरण के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम बनाया है। इसका प्रभारी कृषि अधिकारी मोतीलाल सैनी को बनाया है। उपखंड स्तर पर भी नियंत्रण व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से कृषि अधिकारी विजयपुरी को सहायक निदेशक कृषि कार्यालय चूरू का नियंत्रण कक्ष प्रभारी तथा कृषि अधिकारी नगेन्द्र नायक को सुजानगढ़ का प्रभारी बनाया है। आपूर्ति, स्टॉक और बिक्री की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *