यूरोप में नौकरी दिलाने के नाम पर 3.35 लाख ठगे:पीड़ित ने लगाई आजमगढ़ पुलिस से न्याय की गुहार, 4.50 लाख की थी डिमांड

आजमगढ़ जिले के कंधरापुर थाना क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति नवीन कुमार राय के साथ यूरोप में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लाख 35 हजार की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़ित नवीन कुमार राय जो की कंधरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुआं देवचंद पत्ती का रहने वाला है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि दिल्ली के रहने वाले परवेज खान ने मुझे व्हाट्सएप कॉल करके यूरोप में नौकरी दिलाने के नाम पर झांसा दिया। पीड़ित ने जब आरोपी से बात करना शुरू किया तो आरोपी ने पीड़ित से नौकरी लगवाने के लिए साढे चार लाख रुपए की डिमांड की। इसके बाद नौकरी की आस लगाए बैठे नवीन राय ने अपनी पत्नी गीता राय के यूनियन बैंक के खाता संख्या से 29 मई 2023 को 35000 भेजा। इसके बाद 8 जून 2023 को ₹100000, 7 नवंबर 2023 को ₹100000, 18 दिसंबर 2023 को ₹100000 परवेज के खाता संख्या में जो कि दिल्ली में है भेजा। पैसा भेजने के बाद पीड़ित यूरोप में नौकरी पाने के लिए आस्वस्त था। ऐसे में पीड़ित ने 335000 का ट्रांजैक्शन किया। आरोपी पैसा का जाने के बाद अपना मोबाइल नंबर बंद करके बात करना बंद कर दिया इसके बाद प्रार्थी को अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ। दर्ज हुआ मुकदमा अपने साथ ठगी होने का एहसास होने के बाद पीड़ित नवीन कुमार राय ने कंधरापुर थाने में इस मामले में आरोपी परवेज खान जो की रेड लाइट एरिया दिल्ली का रहने वाला है के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। जिले में नौकरी के नाम पर ठगी करने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इसके पूर्व भी बड़ी संख्या में लोग नौकरी के नाम पर ठगी का शिकार हो चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *