कपूरथला | थाना सिटी पुलिस ने एक कारोबारी से यूरो कॉइन कंपनी में निवेश के नाम पर 1 करोड़ की ठगी करने के आरोप में जालंधर निवासी दंपती समेत 3 लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। फिलहाल अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। मोहित शर्मा निवासी मोहल्ला गोपाल नगर कपूरथला ने बताया कि देवराज सिंह ग्रोवर और उसकी पत्नी पारुल कपूर ग्रोवर निवासी न्यू कलगीधर एवेन्यू जिला जालंधर और रवीश कालिया निवासी 951-ए एन्क्लेव जालंधर ने यूरो कॉइन में निवेश के नाम पर 1 करोड़ रुपए लिए और बाद में न लाभ दिया और न ही राशि वापस की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के बाद प्राथमिक जांच कर दंपती सहित 3 आरोपियों को नामजद किया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


