येशु-येशु वाले बाबा के नाम से रेप केस में जेल में सजा काट रहे मशहूर पादरी बजिंदर सिंह को एक और झटका लगने वाला है। अब उनसे अवैध तरीके से कब्जे में ली गई जमीन छुड़ाई जाएगी। यह जमीन उनके पुराने चर्च के पास न्यू चंडीगढ़ स्थित मुल्लांपुर में है। जल्दी ही प्रशासन की टीमें वहां पहुंचेंगी। इसके बाद इस दिशा में कार्रवाई शुरू होगी। यह मामला कोर्ट तक पहुंचा था, जिसके बाद यह कार्रवाई होने जा रही है। पादरी पर कब्जा करने के आरोप है आरोप है कि पादरी ने चर्च के पास कुछ किसानों की जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा किया हुआ था। काफी समय से किसानों और पादरी के बीच इस मुद्दे को लेकर विवाद चल रहा था। अब फैसला किसानों के पक्ष में आ गया है। ऐसे में प्रशासन द्वारा उक्त जमीन पर कब्जा लिया जाएगा। वहां पर जो भी निर्माण किया गया है, उसे हटाया जाएगा। किसानों और संबंधित संस्थाओं ने इसके लिए तैयारी कर ली है। आज वे इस मामले में अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।


