ये कैसा अतिक्रमण हटाओ अभियान:मेन रोड में अतिक्रमण हटाकर लौटी टीम, 1 घंटे बाद फिर सजीं दुकानें

हाईकोर्ट के आदेश के आलोक में नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस रोजाना शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही है। लेकिन अतिक्रमण हटाने के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है। क्योंकि, एक ओर अतिक्रमण हटाकर टीम लौट रही है, तो दूसरी ओर उसी स्थान पर दोबारा दुकानें सज जा रही हैं। शुक्रवार को कचहरी चौक से शहीद चौक, अल्बर्ट एक्का चौक होते हुए सर्जना चौक तक निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। दोपहर 2 बजे रोड के दोनों किनारे लगी फुटपाथ दुकानदारों को खदेड़ दिया गया। इस दौरान तीन ठेला, टेबल सहित अन्य सामाग्री भी जब्त कर ली गई। दुकानदारों को दुबारा दुकान नहीं लगाने की चेतावनी देकर निगम और ट्रैफिक पुलिस की टीम चली गई। एक घंटे के बाद दोपहर 3 बजे उसी स्थान पर दुबारा फुटपाथ दुकान सज गईं। इधर, निगम प्रशासक संदीप कुमार सिंह ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के बाद उक्त स्थल पर बोल्डर रखने का निर्देश दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *