ये कैसी सुरक्षा:शनिवार रात हादसा, चालक सुरक्षित; कार दूसरे दिन निकाली

केएन प्रधान तिराहे के पास शनिवार रात एक तेज रफ्तार कार रेलिंग तोड़ते हुए नाले में जा गिरी। कार रविवार को भी नाले में ही पड़ी रही। बाद में इसे क्रेन से बाहर निकाला गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।
घटना राजभवन से पॉलीटेक्निक की तरफ जाने वाली सड़क पर रवींद्र भवन के पास हुई है। मामले में पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। घटना में 50 फीट रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के समय कार में चार युवक सवार थे। जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात एक तेज रफ्तार कार राजभवन से पॉलीटेक्निक चौराहे की तरफ जा रही थी। केएन प्रधान तिराहे से आगे निकलते ही कार रेलिंग तोड़ते हुए बाणगंगा नाले में जा गिरी। श्यामला हिल्स थाना प्रभारी भूपेंदर संधू का कहना है कि हादसा देर रात हुआ था। यह घटना अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र की है। अरेरा हिल्स थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि थाने में किसी ने शिकायत नहीं की है। घटना में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई हैं। तो नहीं होता हादसा… पक्की रेलिंग या मजबूत क्रैश गार्ड लगाए होते, तो नाले में नहीं गिरती कार

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *