ये कोहरा नहीं, भिलाई में नेशनल हाइवे पर लापरवाही की धूल है

भिलाई | यह तस्वीर भिलाई के कोसानाला के पास नेशनल हाईवे 53 की है। तस्वीर देखकर आपको लग रहा होगा कि यह कड़ाके की ठंड के बीच हाइवे पर छाए कोहरे की है, लेकिन गलतफहमी है। यह हाइवे पर उठ रहे धूल के गुबार की है। जुलाई 2024 यानी करीब ड़ेढ़ साल से यह ऐसे ही लोगों के फेफड़े खराब कर रहा है। यहां बड़े-बड़े गड्ढे, लोहे की नुकीली रॉड, कीले, टीन जैसे अवशेष लोगों को घायल कर रहे हैं। आम लोगों सिस्टम के आगे मजबूर हैं, उन्हें तो अब धूल खाने की आदत सी हो गई है, लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि यह हाइवे सरकार से जुड़े कई मंत्री, नेता, अफसरों को रोज यूं ही चिढ़ाता है। लाचारी देखिए के वे ‘मुंह बंद’ कर चुपचाप यहां से निकल जाते हैं। हाइवे का उद्धार कब होगा, यह कोई बताने वाला नहीं है। फोटो: अजीत सिंह भाटिया

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *