ये जाम दुकानदार लगा रहे, यहां अवैध कब्जों से रोजाना सुबह-शाम पब्लिक परेशान हो रही

भास्कर न्यूज | जालंधर फुटबाल चौक से डॉ. बीआर अंबेडकर चौक तक सुबह व शाम के समय वाहनों की लंबी लाइनें लगने और जाम का कारण डॉ. बीआर अंबेडकर चौक के पास बनी दुकानें और दुकानदार हैं। जिन्होंने दुकान के बाहर 15 फीट तक अपना सामान बाहर रखा होता है। जब पब्लिक ज्यादा परेशान होती है और शिकायतें निगम के पास पहुंचती है तो कार्रवाई शुरु कर दी जाती है। लेकिन कुछ ही समय बाद उसी जगह पर दुकानदार 15 फीट तक बाहर अपना सामान फिर से सजा लेते हैं। इससे जाहिर होता है कि जो कब्जे किए गए हैं। उन्हें हटाने के लिए निगम की तरफ से केवल खानापूर्ति ही की जाती है। अगर सख्ती से कार्रवाई की जाए तो कम से कम दुकानदार रोड तक अपना सामान न रखें। जानकारी के अनुसार इस जगह पर कब्जा हटाने के लिए निगम की टीम जल्दी जाती ही नहीं है। लोग इतने ज्यादा परेशान होते हैं कि निगम व ट्रैफिक पुलिस को कोसते हुए नजर आते हैं। वहीं तहबाजारी विभाग के सुपरिटेडेंट मनदीप मिट्ठू ने कहा कि शहर में लगातार ही कब्जाधारियों पर कार्रवाई की जा रही है। जिस जगह पर समस्या है। वहां पर टीमें कार्रवाई करती रहती हैं। जल्द ही डॉ. बीआर अंबेडकर रोड पर भी कब्जा हटाने के लिए टीमें भेजी जाएगीं और सख्त आदेश दिए जाएंगें कि कब्जे न किए जाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *