गोरखपुर के एक कार्यक्रम में पहुंचे गायक आलोक कुमार के साथ दैनिक भास्कर रिपोर्टर ने की खास बातचीत। अलोक कुमार जो महाकुम्भ 2025 प्रयागराज का सबसे चर्चित गाना ( प्रथम यज्ञ भूखंड धरा पर, आर्य का आगाज है, है पावन संगम की घरती, ये प्रयागराज है.. ये प्रयागराज है… ) गाने के बाद फेमस हुए। अब पढ़िए भास्कर रिपोर्टर से बातचीत में क्या बोले आलोक कुमार… रिपोर्टर: नमस्ते , बहुत बहुत स्वागत है आपका गायक: धन्यवाद आपको, आपके माध्यम से यहां सुनने वालों देखने वालों को प्रणाम… रिपोर्टर: इतना फेमस गीत( ये प्रयागराज है) जो आप गाए थे वह बहुत हिट हुआ था।
गायक: मुझे बिहारी और हिंदू होने पर बहुत गर्व है। ये गाना मुझे लगता है कि हर धर्म के लोगों ने सुन है, पसंद किया है। एकता क्या होती है खास करके कुंभ मेला ने दर्शा दिया ।
यह गाना मैं जब भी गाता हूं तो मेरा रोंगटा खड़ा हो जाता है। रिपोर्टर: मैं खुद गाने को मंच से सुन रहा था, मुझे बहुत उत्सुकता हो रही थी सुनने की।
एक बार वही गीत गुनगुना दीजिये… गायक: प्रथम यज्ञ भूखंड धरा पर आर्य का आगाज है, है पावन संगम की घरती, ये प्रयागराज है.. ये प्रयागराज है… रिपोर्टर: गोरखपुर से कोई किस्सा हो तो बताईए।
गायक: देखिए गोरखपुर में बहुत बार आ चुका हूं। इस जगह से मेरा पुराना रिश्ता है। यहां मैने बहुत गीत गाए है। यूपी बिहार का तो रिश्ता वैसे भी बढ़िया है। मुझे तो हर जगह प्यार मिलता है। रिपोर्टर: एक बार फिर से माघ मेला में जमावड़ा शुरू होने लगा है। आप कौन से गीत लेकर आने वाले हैं ? गायक: जल्दी हम सभी माघ मेले को लेकर एक गीत लेकर आ रहे है ।मुझे लगता है न कि जो ये गाना है (प्रथम यज्ञ भूखंड धरा पर, आर्य का आगाज है, है पावन संगम की घरती, ये प्रयागराज है.. ये प्रयागराज है…) वहां माघ मेला में जो भी अधिकारी हो या जो काम करने वाले लोग हैं बस यही गाना गाते फिरते है। यह आप सबने इसको अमर कर दिया है। बहुत बहुत धन्यवाद! ऊपर फोटो पर क्लिक करके VIDEO देखें …


