योगासन इवेंट व नियमों के बारे में जानकार प्रतिभागियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

भास्कर न्यूज | अंबागढ़ चौकी अंबागढ़ चौकी के बस स्टैंड के पास स्थित मंगल भवन में द्वितीय मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किए प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पतंजलि योग समिति अंबागढ़ चौकी अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा, उपाध्यक्ष अशोक वर्मा, सेवानिवृत्त प्राचार्य डीके राम व योग शिक्षक भरत लाल निकोड़े, विजय श्रीवास्तव ने पूजा अर्चना कर योग दीप प्रज्जवलित किया। इसके बाद जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार साहू ने योगासन इवेंट व नियमों के बारे में जानकारी दिया। प्रतियोगिता का समापन नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी, नपं उपाध्यक्ष पवन गुप्ता की उपस्थिति में हुआ। अतिथियों ने योग के महत्व को बताते हुए प्रतिदिन योग करने कहा। इसके साथ ही विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व मेडल से सम्मानित किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष बल्दू राम यादव, सदस्य ऐश्वर्या राजलक्ष्मी कोर्राम, संजीत नायक, सम्पत लाल छेदैया व अन्य नागरिक उपस्थित थे। योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार ने प्रमाण पत्र की व्यवस्था के लिए सहयोगी पार्षद दिलीप कुंभकार, मेडल्स व्यवस्था के लिए बुक डिपो, मंगल भवन वाले, मुख्य नगर पालिका अधिकारी विजय पांडे, नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी व भोजन व्यवस्था में सहयोगी गायत्री परिवार का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त सचिव योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन सोमदत्त साहू ने किया। +

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *