योगीजी देख रहे हैं, पुलिस लाठियां न भांजे:रवि किशन स्टेज से चिल्लाते रहे; गोरखपुर महोत्सव में बेकाबू भीड़ ने तोड़ी बैरिकेडिंग

पुलिस किसी को डंडा न मारे। प्रेम से सब लइका-युवा रहें। मैं जान रहा हूं कि लाखों की भीड़ है, लेकिन आप लोग भगदड़ न करें। किसी को चोट न आए… भैया लोग आराम से… आराम से। महाराज जी (योगी) का क्षेत्र है। महाराज जी लाइव देख रहे हैं। पूरा देश आपको देख रहा है। युवा लोग उत्साहित न हों। यह अपील सांसद रविकिशन गोरखपुर महोत्सव में भोजपुरी नाइट शो में लाठियां भांज रहे पुलिस वालों से कर रहे थे। रविकिशन और सिंगर रितेश पांडेय मंच पर पहुंचे और जा ये चंदा… गाना शुरू किया। इसी दौरान अचानक भीड़ बेकाबू हो गई। पीछे से आगे आने के लिए दर्शक धक्का-मुक्की करने लगे। एक-दूसरे पर गिर पड़े। बेकाबू भीड़ को संभालने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पहले 3 तस्वीरें रवि किशन-रितेश पांडेय ने सजाई महफिल
गोरखपुर महोत्सव के दूसरे दिन के शनिवार को भोजपुरी नाइट कार्यक्रम में सांसद रवि किशन और रितेश पाण्डेय ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। रितेश के हिट गीतों पर युवाओं की झूमती भीड़ और रवि किशन के ठुमकों ने महोत्सव को और भी खास बना दिया। जईसन सोचले रहेली वाइसन भैया मोर बाटे, सांसद बेजोड़ बाटे हो…गाने की धुन गूंजी तो पूरा पूरा पंडाल तालियों, सीटियों और हूटिंग से सराबोर हो गया। सर्द रात में गोरखपुर के लोगों ने भोजपुरी सिंगर रितेश पांडेय का गर्मजोशी से स्वागत किया। ‘भीड़ बैरिकेडिंग तोड़कर घुसने की कोशिश कर रही थी’ SP सिटी अभिनव त्यागी ने कहा- महोत्सव में पीछे की तरफ खड़े युवा डांस कर रहे थे। इस दौरान बेकाबू भीड़ बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश करने लगी। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस वालों ने हल्का बल का प्रयोग किया। पुलिस को महोत्सव में आए लोगों की सुरक्षा को देखते हुए ऐसा करना पड़ा। भोजपुरी अभिनेता अवधेश मिश्रा भी पहुंचे
रवि किशन ने मंच पर जमकर ठुमके लगाते हुए गोरखपुर के लोगों का दिल जीत लिया। भोजपुरी फिल्म के विलेन कलाकार अवधेश मिश्रा भी कार्यक्रम में पहुंचे। दर्शक दीर्घा में बैठकर वह भी भोजपुरी गीतों का आनंद उठाते रहे। शुक्रवार को जुबिन नौटियाल के साथ ‘काबिल’ हुआ गोरखपुर का दिल शुक्रवार रात 9.42 बजे पर्दे के पीछे से जैसे ही मेरी चौखट पे चल के आज चारो धाम आए हैं…बजाओ ढोल स्वागत में मेरे घर राम आए हैं…भक्ति गाने की आवाज आई, वैसे ही सर्द रातों में गर्मी का माहौल दिखने लगा।बहुत आईं-गईं यादेंं, मगर इस बार तुम्हीं आना…इस सॉग के साथ सिर पर स्कार्फ, कार्गो जींस और ब्लैक जैकेट में जैसे ही जुबिन नौटियाल स्टेज पर आए यूथ्स से लेकर बच्चे-बड़े, लड़कियों और महिलाओं के शोर-शराबा और सीटियों से पूरा चंपा देवी पार्क गूंज उठा। मौका था ‘गोरखपुर महोत्सव-2025’ के पहले बॉलीवुड नाइट में जुबिन नौटियाल के लाइव कॉन्सर्ट का। महाकुंभ 2025 की दिखी झलक
गोरखपुर महोत्सव में इस बार महाकुंभ 2025 की झलक दिखी। इस महोत्सव के जरिए महाकुंभ की भव्यता दिखाने का प्रयास किया गया है। उसका प्रचार-प्रसार भी है। इसी क्रम में महाकुंभ पर आधारित विशेष लघु नाटक का मंचन किया गया। 13 जनवरी से महाकुंभ 2025 की शुरूआत होगी। इस अवसर पर महोत्सव में मुंबई के ओमप्रकाश व राष्ट्रीय स्तर के अन्य कलाकारों द्वारा भजन की प्रस्तुति की जाएगी। ——————- ये खबर भी पढ़िए- महाकुंभ में निर्मल अखाड़े की पेशवाई: गले में सांप, मुंह से आग के गोले, महाकाल के रौद्र रूप में नजर आए महाकुंभ के लिए शनिवार को निर्मल अखाड़े की पेशवाई निकाली गई। रथ, बग्घी और घोड़ों पर सवार होकर साधु-संत कीडगंज स्थित अखाड़े से रवाना हुए। पीछे-पीछे महिलाएं गुरुबाणी का पाठ और शबद कीर्तन करते हुए महाकुंभ की तरफ बढ़ रही हैं। एक हजार से ज्यादा संत इसमें शामिल हैं। महाकाल के रौद्र रूप में कलाकार सड़क पर उतरे तो देखने वाले चौंक गए। कलाकारों ने सड़क पर जमकर तांडव किया। मुंह से आग के गोले उगले। सिखों का अखाड़ा कहे जाने वाले श्रीपंचायती निर्मल अखाड़े की पेशवाई यानी छावनी प्रवेश में सिख समुदाय के ही ज्यादातर संत शामिल हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *