योगी आदित्यनाथ को दी जान से मारने की धमकी:UP एसटीफ ने मुरैना से युवक को पकड़ा; बोला- ‘डॉन बनना चाहता हूं’

यूपी एसटीएफ ने मुरैना जिले के महाराजसिंहपुरा गांव में दबिश देकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया। युवक ने सोमवार को इंस्टाग्राम से सीएम का नंबर निकालकर सीएम हाॅउस कॉल कर दिया था। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हासई मेवदा के मजरा महाराज सिंह का पुरा में निवासी सुनील गुर्जर (20) ने इंस्टाग्राम पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का संपर्क नंबर निकाला और कॉल कर दिया। सीएम हाउस के कर्मचारी ने कॉल अटैंड कर युवक से पूछा कि सीएम को कॉल क्यों लगाया तो सुनील बोला मेरी सीएम से बात करा दो। कर्मचारी ने कहा कि मुझे अपनी बात बता ‌दो, तभी युवक बोला- मैं योगी काे मारना चाहता हूं। कर्मचारी ने पूछा क्यों मारना चाहते हो। इस पर आरोपी सुनील ने जवाब दिया- “सीएम को मारकर मैं डॉन बनना चाहता हूं”। इस बातचीत के बाद यूपी का इंटेलिजेंस हरकत में आया और आगरा एसटीएफ काे टास्क दिया। मुरैना पहुंची एसटीएफ घटना के बाद यूपी एसटीएफ की टीम मंगलवार को लखनऊ से शाम 7:30 बजे मुरैना पहुंची। टीम ने महाराजसिंह पुरा में युवक के घर पर छापा मारा। वह घर पर नहीं मिला तो सिविल लाइन पुलिस को फोन पर सूचना दी गई। इसके बाद थाने के पास ही छौंदा टोल प्लाजा पर पुलिस ने उसे पकड़कर यूपी एसटीएफ के हवाले कर दिया। युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। करीब 10 घंटे तक चली छानबीन में टीम ने युवक के किसी अपराधी गिरोह या आतंकवादी संगठन से संबंधों की भी जांच की। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने गलती से फोन कर दिया था, युवक ने एसटीएफ से माफी मांगी। इसके बाद रात 12 एसटीएफ की टीम उसे उसके चाचा सुभाष गुर्जर के सुपुर्द करके वापस चली गई। सिविल लाइन TI दर्शन लाल शुक्ला ने बताया- आरोपी अधिक पढ़ा लिखा नहीं है। परिजनों ने बताया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, इस वजह से उसने ऐसा कदम उठाया है। एसटीएफ ने उसे परिजनों के सुपुर्द किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *