योगी-डिप्टी CM दिल्ली दौरे पर, नितिन नबीन से मिले पाठक:थोड़ी देर में CM मिलने पहुंचेंगे; मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा कर सकते हैं

यूपी के सीएम योगी सोमवार को दिल्ली दौरे पर हैं। यहां पीएम मोदी और भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन मुलाकात करेंगे। सीएम नितिन नवीन को यूपी सरकार की उपलब्धियों के साथ आगामी योजनाओं की जानकारी देंगे। सूत्रों का कहना है कि नितिन नवीन और सीएम के बीच सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार, पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हो सकती है। यह सीएम योगी और नतीन नवीन के बीच पहली मुलाकात होगी। दरअसल, योगी सरकार 2.0 का दूसरा मंत्रिमंडल विस्तार होना है। इसमें कुछ नए चेहरों को शामिल किया जाएगा। वहीं, कुछ मंत्रियों की छुट्‌टी हो सकती है। वहीं, सीएम पीएम से मुलाकात कर जेवर एयरपोर्ट और गंगा एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण समारोह के लिए आमंत्रित कर सकते हैं। 25 अक्टूबर को दिल्ली पहुंचे थे। इस दौरान राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और पीएम मोदी से मुलाकात की थी। सीएम ने पीएम को श्रीराम की प्रतिमा भेंट की थी। 19 जुलाई को सीएम ने दिल्ली में 2 घंटे के अंदर पीएम मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। खबर लगातार अपडेट हो रही है…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *