योगी ने जनरल बिपिन रावत की प्रतिमा का अनावरण किया:गोरखपुर सैनिक स्कूल में ऑडिटोरियम का उद्घाटन; राजकीय ITI का लोकार्पण भी करेंगे

CM योगी दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार सुबह गोरखपुर पहुंचे। उन्होंने सैनिक स्कूल में देश के पहले CDS (चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ) स्व. बिपिन रावत की स्मृति में बने ऑडिटोरियम का उद्घाटन किया। साथ ही चौथी पुण्यतिथि के मौके पर स्व. रावत की प्रतिमा का अनावरण भी किया। यहां सीएम ने रावत के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी भी देखी। शाम को योगी पिपरौली ब्लॉक के नरकटहा में पावरग्रिड कारपोरेशन आफ इंडिया के सीएसआर फंड से बने राजकीय आईटीआई का लोकार्पण भी करेंगे। इस ऑडिटोरियम का निर्माण सैनिक स्कूल प्रोजेक्ट में राज्य सरकार की ओर से कराया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *