यूपी के बरेली-मऊ में जुमे पर ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद पर राज्य सरकार ने अफसरों को सख्ती से निपटने के आदेश दिए हैं। शुक्रवार देर रात CM योगी ने अफसरों के साथ हाईलेवल मीटिंग की। कहा, “प्रदेश में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को सरकार कुचल देगी। दशहरा बुराई और आतंक के दहन का पर्व है। उपद्रवियों पर ऐसी कार्रवाई होगी कि वे दोबारा कभी गलती की सोच भी नहीं सकेंगे। कार्रवाई के लिए किसी और समय का इंतजार न करें। यही समय है, सही समय है।” इधर, लखनऊ के समता मूलक चौराहे पर नई होर्डिंग लगवा दी गई। जिस पर लिखा है- ‘आई लव श्री योगी आदित्यनाथ जी’ और ‘आई लव बुलडोजर’। वहीं, बाराबंकी में देर रात आई लव मोहम्मद के पोस्टर फाड़ने पर हंगामा हो गया। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस पहुंच गई और हालात काबू में किया। I Love Muhammad विवाद कानपुर से शुरू हुआ था विवाद कानपुर में 4 सितंबर से शुरू हुआ। बारावफात (ईद मिलाद-उन्नबी) के जुलूस के दौरान एक समूह ने ‘I Love Muhammad’ लिखा एक बैनर/लाइटबोर्ड जुलूस मार्ग पर लगाया। स्थानीय हिंदू संगठनों ने इसका विरोध किया। पुलिस ने बैनर हटाए और 9 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की। 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई। बाद में विवाद बढ़ गया और कई अन्य शहरों व राज्यों में ‘I Love Muhammad’ के समर्थन में रैलियां, बैनर और पोस्टर लगे। हिंदू समुदाय ने इसके जवाब में “I Love Mahadev/Mahakaal” जैसे बैनर लगाए। ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…


