योगी बोले- सत्ता भी गंवानी पड़ी तो समस्या नहीं:यूपी में उपद्रव नहीं उत्सव मनाए जा रहे, अयोध्या में राममंदिर-हनुमानगढ़ी के दर्शन किए

अयोध्या पहुंचे सीएम योगी ने कहा कि हम सत्ता के लिए नहीं आए हैं। राम मंदिर के लिए सत्ता भी गंवानी पड़ी तो कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। यूपी में अब उपद्रव नहीं उत्सव मनाए जा रहे। जिसने राम पर लिखा वो महान हुआ। वह शुक्रवार सुबह 10 बजे हेलिकॉप्टर से रामकथा पार्क पहुंचे। भाजपा के नेताओं और गोसाईगंज से सपा के बागी विधायक अभय सिंह ने योगी का स्वागत किया। इसके बाद सीएम सीधे हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचे। यहां पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने रामलला के दर्शन किए। करीब 20 मिनट तक निर्माण कार्यों का जायजा लिया। योगी यहां से कला और साहित्य महोत्सव में पहुंचे। यहां 1148 युवाओं को 47 करोड़ रुपए का चेक बांटा। उन्होंने कहा- अगर दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो अवसर की कमी नहीं है। प्रधानमंत्री ने भी कहा है कि भारत का युवा अब जॉब लेने वाला नहीं बल्कि देने वाला भी बन रहा है। उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर होगा तो भारत भी आत्मनिर्भर बनेगा। सबसे पहले 3 तस्वीरें देखिए… योगी के अयोध्या दौरे का अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *