योगेश ने उपमुख्यमंत्री से क्षेत्र के विकास को लेकर चर्चा की

भास्कर न्यूज | कवर्धा उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से सर्व हिन्दू सनातन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश तिवारी ने कवर्धा स्थित निवास पर मुलाकात की। चर्चा कर क्षेत्र के विकास व संगठन को लेकर चर्चा की। जहां इस मुलाकात को केवल शिष्टाचार नहीं, बल्कि विचारधारा की प्रतिबद्धता बताया। उन्होंने कहा कि विजय शर्मा का जीवन हिन्दू संस्कृति, राष्ट्रधर्म और छत्तीसगढ़ी अस्मिता को समर्पित है। उनका नेतृत्व युवाओं को संस्कृति से जुड़ने, राष्ट्रहित में सोचने और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संगठन और सरकार मिलकर छत्तीसगढ़ को सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध राज्य बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। मौके पर पीयूष शर्मा, प्रियांशु सिंह, माशुम पांडेय और मनोज बंजारे मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *