बोकारो | बोकारो डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन के सहयोग से डीपीएस बोकारो में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. एएस गंगवार के नेतृत्व में विद्यार्थियों व शिक्षक-शिक्षिकाओं ने योगाभ्यास किए। गणेश वंदना, सूर्य नमस्कार व शिव तांडव स्तोत्र पर योग-आधारित अपने नृत्य पर छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति दी। बच्चों ने ताड़ासन, वृक्षासन, पाद-हस्तासन, अर्द्ध चक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वज्रासन, शशांकासन, उतान मंडूकासन, वक्रासन, मकरासन, भुजंगासन, सेतु बंधासन आदि का सामूहिक अभ्यास किया। प्राइमरी इकाई में भी कपालभाति, अनुलोम-विलोम सहित विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास बच्चों को कराया गया। विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से संबंधित चित्र व अन्य कलाकृतियां भी तैयार की।


