योग भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग, जीवन के लिए जरूरी : डीसी

भास्कर न्यूज| सरायकेला वन अर्थ वन हेल्थ के थीम के साथ जिले में जिला प्रशासन व संगठनों द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। सामुदायिक भवन सभागार में जिला प्रशासन जिला आयुष विभाग द्वारा मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां शुक्रवार प्रात 6:30 बजे में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा एवं उपायुक्त नितिश कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत, निदेशक डीआरडीए डॉ. अजय तिर्की, जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर पूनम कुमारी ,जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी, स्थानीय नागरिक, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी एवं योग को दैनिक जीवन में शामिल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है, जो न केवल शरीर को स्वस्थ बनाता है, बल्कि मन और आत्मा को भी संतुलित करता है। उपायुक्त ने योग को “एकाग्रता, आत्मविश्वास एवं मानसिक शांति का माध्यम” बताते हुए कहा कि यह आधुनिक जीवनशैली में अत्यंत उपयोगी है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने योग को विश्व पटल पर प्रतिष्ठा दिलाई है। यह अब एक वैश्विक स्वास्थ्य समाधान के रूप में स्वीकार किया जा चुका है। पुलिस अधीक्षक मुकेश लूनायत ने भी योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग तनावमुक्त जीवन का सबसे प्रभावी साधन है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे स्वस्थ, अनुशासित एवं संतुलित जीवन के लिए योग को अपनाएं। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ऑनलाइन संबोधन भी सुना। सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला में भव्य आयोजन के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाचार्य पार्थ सारथी आचार्य जी ने योग के महत्व के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी प्रदान किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा संयुक्त राष्ट्र संघ में योग के लिए प्रस्ताव रखा गया। केवल 90 दिनों के अंदर 11 दिसंबर 2014 को भारी मतों से यह प्रस्ताव पारित हुआ। पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को आयोजित हुआ। योग आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। नियमित योगासन के द्वारा हम अपने शरीर को स्वस्थ और निरोग रख सकते हैं। सिस्टर निवेदिता इंग्लिश मीडियम स्कूल में भी योग दिवस पर बच्चों को योग प्राणायाम के बारे में जानकारी दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *