जालंधर| अल्फा महेन्द्रू फाउंडेशन ने प्रेम चंद मारकंडा एसडी कॉलेज फॉर वूमेन के सहयोग से योग, आध्यात्मिक ज्ञान और मानसिक तनाव के संतुलन पर वर्कशॉप आयोजित की। कार्यशाला में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान से डॉ. साध्वी कंवल भारती और जालंधर शाखा की प्रमुख कॉर्डिनेटर साध्वी पल्लवी भारती विशेष रूप से उपस्थित रहीं। आईक्यूएसी के तत्वावधान में बीए व बीए-बीएड चार वर्षीय एकीकृत विभाग की छात्राओं के लिए सात दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। प्रिंसिपल डॉ. पूजा पराशर व वाइस चेयरमैन हर्ष महेन्द्रू सहित सदस्यों ने साध्वी कंवल भारती और साध्वी पल्लवी भारती का फूल मालाओं, पुष्पगुच्छ व मां भगवती की लाल चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया। साध्वी डॉ. कंवल भारती ने छात्राओं को आध्यात्मिक ज्ञान, योग और ध्यान के माध्यम से तनावमुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। मंच संचालन प्रो. मुस्कान कालड़ा ने किया, जबकि प्रो. रितु गिल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर अध्यक्ष रमेश महेन्द्रू, वाइस चेयरमैन हर्ष महेन्द्रू, जसविन्द्र सिंह धीरज, महेश शर्मा, एडवोकेट जयपाल शर्मा, राधेश्याम सेठ, पुरुषोत्तम लाल शर्मा, रेखा उप्पल, बलबीर कौर, प्रो. रितु गिल, प्रो. प्रिया महाजन, प्रो. रचना, प्रो. नीना मित्तल व प्रो. शोभा उपस्थित थीं।


