कोटा में योग और भक्ति का अनूठे संगम योगात्मन का आयोजन आगामी एक व दो फरवरी को सिटी पार्क में आयोजित होगा। होने जा रहा है। कार्यक्रम की विधिवत लॉचिंग सिटी पार्क में समारोहपूर्वक की गई। कार्यक्रम की लॉचिंग के पोस्टर का विमोचन कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर अनिल कुमार सिंघल, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य श्रीमती संगीता सक्सेना, ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ. साकेत गोयल, डॉ. संजीव सक्सेना द्वारा किया गया। योग आत्मन कार्यक्रम संयोजक भार्गवी राठी एवं योगाचार्य भुवन मलिक ने बताया कि एक व दो फरवरी को योगासन, प्राणायाम व भक्ति योग का संगम होगा, जिसमें जीवन को सकारात्मक सोच के साथ जीने की कला सिखाई जाएगी। योगात्मन से अर्जित आय को ज़रूरतमंदों व बेजुबानों की मदद की जाएगी। कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि आज की भागती दौड़ती जिंदगी में लोगों के लिए योग आत्मन का यह आयोजन काफी उपयोगी साबित होगा। अतिरिक्त जिला कलेक्टर अनिल कुमार सिंघल ने कहा कि योग जीवन को सरल बनाकर खुद से खुद का जुड़ाव करता है। योग को भारतीय परंपरा में ऋषि मुनियों ने अलग-अलग तरीके से प्रस्तुत किया है। ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ. साकेत गोयल ने कहा कि संगीत मन की शक्ति का जरिया होता है, योग एकमात्र शरीर का साधन है, यह हमें खुशनुमा जीवन देता है, जिससे हमें सकारात्मक उर्जा मिलती है। मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. संगीता सक्सेना ने कहा कि योग के माध्यम से शरीर को स्वस्थ और मन को खुश रखा जा सकता है। आमजन को योग से जुड़ना चाहिए। कार्यक्रम संयोजक भार्गवी राठी व योगाचार्य भुवन मलिक ने बताया कि योग आत्मन में एक व दो फरवरी को सुबह 7 से 9 बजे तक भक्ति गीतों के बीच योग सत्र, माइंड फुलनेस तकनीक, मंडला, पार्टनर योग का अभ्यास कराया जाएगा। आयोजन के लिए एक से डेढ़ हजार लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा है।


