योग साधना आश्रम में ब्रह्मलीन स्वामी रामप्यारा जी महाराज का जन्मोत्सव

भास्कर न्यूज | अमृतसर गोल बाग स्थित योग साधना आश्रम में ब्रह्मलीन स्वामी रामप्यारा जी महाराज का जन्मोत्सव रविवार को मनाया। स्वामी गुरबख्श राय महाराज की अध्यक्षता और संगत के सहयोग से मनाए महाराज के जन्मोत्सव में सुबह 9 बजे श्री रामायण पाठ के भोग डाले गए। इसके बाद आश्रम संचालक स्वामी राय महाराज ने साधकों के साथ मिलकर हवन यज्ञ किया। मंत्रोच्चारण के साथ कि किए हवन यज्ञ में सभी ने मिलकर आहुतियां डाली। इसके बाद सभी ने मिलकर दंडवत प्रमाण किया। इसके बाद धार्मिक समारोह में शहर समेत दिल्ली, लुधियाना, पठानकोट और अन्य राज्यों से पहुंचे साधकों ने पादुका पूजा और आरती की। इसी दौरान साधकों ने महाराज को तिलक लगाकर पूजा-अर्चना की। समारोह में मेयर जतिंदर सिंह मोती भाटिया महाराज का आशीर्वाद लेने मुख्य मेहमान के रूप में पहुंचे। इसी दौरान गायकों की तरफ से ‘मैं सब दा हो-के देख लिया इक्क तेरा होना बाकी ए’ भजन गाकर साधकों को मंत्रमुग्ध किया। समारोह दौरान आश्रम कमेटी के प्रधान जगदीश राय नारंग, प्रेम गुप्ता, ठाकुर भूपेंद्र सिंह, अशोक चौधरी, अश्विनी कुमार, चंद्र मोहन, सोनू महाजन, हरबंस लाल, राकेश डोगरा समेत कई भक्त मौजूद रहे। पूजा के बाद स्वामी गुरबक्श राय महाराज ने कहा कि जैसे शरीर के लिए खाना पीना जरूरी है वैसे ही योग भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज कल का खान पान काफी खराब हो चुका है। जिसकी बजह से हमारे शरीर में कई ऐसे बीमारियां लग जाती हैं जिनका पता नहीं चलता। ऐसी बीमारियों को रोकने के लिए हमें रोजाना योग करना चाहिए। इस मौके पर महाराज ने भक्तों को कई तरह का प्रसाद बांटा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *