योजना का लाभ लेने वालों का सम्मान

अंबागढ़ चौकी| छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी की रजत जयंती पर अंबागढ़ चौकी वितरण केंद्र अंतर्गत टाउन हॉल में समारोह हुआ। बिजली कंपनी की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को दी गई। प्रधानमंत्री सूर्यघर (सौर ऊर्जा) योजना का लाभ लेने वाले याचना शर्मा, अनिल महोबिया, बंसीलाल गायकवाड, दिनेश खंडेलवाल व रिंकू राम को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। लोगों ने विभिन्न योजनाओं के लिए पंजीयन (रजिस्ट्रेशन) भी कराया। कार्यक्रम बिजली कंपनी के कार्यपालन अभियंता अनिल रामटेक के मार्गदर्शन में हुआ। भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष द्विवेदी, कोषाध्यक्ष राजू गुजराती, नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी, नपं उपाध्यक्ष पवन गुप्ता, सहायक अभियंता बी कुर्रे, कनिष्ठ अभियंता विक्रांत मढ़रिया, मेहुल कुमार कोशे, ओम प्रकाश तारम मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *