योजना का लाभ समय पर मिले: सिंह

मुंगेली | जनपद पंचायत मुंगेली की सामान्य सभा का आयोजन जनपद सभागार में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जनपद पंचायत अध्यक्ष रामकमल सिंह परिहार ने की। सभा में विभिन्न विकास योजनाओं और विभागीय प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, निर्माण कार्य, पेंशन, पीएम सूर्य घर योजना, ग्रामों की विद्युत व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता सहित पंचायतवार प्रस्तावों पर चर्चा हुई। अध्यक्ष परिहार ने निर्देश दिया कि स्वीकृत सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, योजनाओं के लाभार्थियों को समय पर लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही पंचायतों की समस्याओं के समाधान के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को नामित करने पर भी जोर दिया गया। बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारी अनुपस्थित रहे, जिससे दोनों विभागों की समीक्षा नहीं हो सकी। इस पर सीईओ ने संबंधित अधिकारियों की अगली बैठक में अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान उपस्थित सदस्य और अन्य।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *