योजना से घर में बिजली उत्पादन कर बिल में बचत कर सकते है: शिवेन्द्र

भास्कर न्यूज़ | बेमेतरा जिले के समीपस्थ ग्राम रांका में विद्युत कंपनी ने छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. शिवेंद्र त्रिपाठी उपस्थित रहे। विशेष अतिथि जनपद सदस्य राजा साहू, उदय भास्कर सिंह सहित आसपास के क्षेत्र के सरपंच एवं जनपद सदस्य शामिल हुए। डॉ. शिवेंद्र त्रिपाठी ने सौर घर योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के माध्यम से आम नागरिक अपने घर में बिजली उत्पादन कर बिजली बिल में बचत कर सकते हैं। सोलर पैनल लगाने वाले उपभोक्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। साथ ही डॉ. त्रिपाठी ने उपभोक्ताओं से विद्युत कर्मचारियों के साथ बेहतर सामंजस्य बनाए रखने की अपील की। अतिथि साहू ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बताया गया। साथ ही छत्तीसगढ़ रजत जयंती मनाए जाने के उद्देश्य की जानकारी दी। कार्यक्रम में एई गुलाब साहू, अभितोष घोष, सुंदर यादव, अश्वनी दास मानिकपुरी, विजय रात्रे, ईश्वरी साहू आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *