योल कैंट से लापता सैनिक धर्मशाला में सुरक्षित मिला:पुलिस-सेना ने चलाया संयुक्त अभियान; मोबाइल लोकेशन से ठानपुरी में पेड़ तले मिला

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के योल कैंट स्थित 105 इंजीनियर रेजिमेंट के लापता सिपाही निलेश यादव को पुलिस और सेना ने संयुक्त अभियान चलाकर सुरक्षित बरामद कर लिया है। सिपाही 3 जनवरी को लापता हो गए थे। उन्हें ठानपुरी क्षेत्र में एक पुल के नीचे खड्ड किनारे से खोजा गया। मोबाइल लोकेशन से मिली सुराग
सिपाही के लापता होने की सूचना मिलते ही योल पुलिस चौकी और सैन्य अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने सैनिक के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की, जो ठानपुरी क्षेत्र में पाई गई। इसके बाद पुलिस और सेना की संयुक्त टीम ने उस इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया। पुल के पास मिली मोटरसाइकिल, नीचे पेड़ के नीचे मिला सिपाही
तलाशी के दौरान टीम को ठानपुरी से आगे नेशनल हाईवे पर स्थित एक पुल के पास सैनिक की मोटरसाइकिल खड़ी मिली। आसपास के इलाके की बारीकी से छानबीन करने पर पुल के नीचे पगडंडी वाले रास्ते पर खड्ड के पास एक आम के पेड़ के नीचे सिपाही निलेश यादव सुरक्षित अवस्था में पाए गए। सुरक्षित रेस्क्यू के बाद सौंपा गया सेना को
सिपाही को सुरक्षित रेस्क्यू कर तुरंत योल पुलिस चौकी लाया गया। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें 105 इंजीनियर रेजिमेंट के सैन्य अधिकारियों को सौंप दिया गया। पुलिस और सेना के इस संयुक्त अभियान की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *