रंगमंच से नशा मुक्ति : पुलिस व नारकोक्टिस अफसरों ने लिखे पटकथा-डॉयलॉग, जवानों ने अभिनय किया

भास्कर न्यूज | अलवर रंगमंच के माध्यम से नशा रोकने की अनूठी हुई है। शहर में चल रहे अलवर रंगम नाट्य महोत्सव में शनिवार को हरियाणा पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की ओर से नाटक का मंचन किया गया। राम गुरुकुल गमन शीर्षक से प्रस्तुत नाटक की खास बात ये रही कि पटकथा व डायलॉग लिखने से लेकर अभिनय तक जवान और अफसरों की भागीदारी रही। प्रकाश और संगीत की बेहतरीन व्यवस्था के साथ मंचित नाटक राम गुरुकुल गमन में दिखाया कि भगवान राम सभी तरह से संपन्न होते हुए शिक्षा के लिए विश्वमित्र के साथ जाते है। जंगल में रहते हुए नशाखोर और अपराध से जुड़े राक्षसों से सामना होता है। विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए भी वे किस प्रकार नशे से दूर रहते हुए आमजन को भी नशाखोरी व नशाखोरों से बचाने के लिए आगे आते है। नाटक में हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो टीम के साथ रामलीला परिषद महेंद्रगढ के कलाकारों और राष्ट्रीय स्तर के 25 से अधिक कलाकारों ने भाग लिया। राम और लक्ष्मण की भूमिका महिलाओं ने निभाई : नाटक में राम और लक्ष्मण की भूमिका महिला पात्रों ने निभाई। इनमें राम की भूमिका संगीता यादव ने और लक्ष्मण की भूमिका अंजली ने निभाई। टीम में पुरुष व महिला कलाकारों से जिस तरह से नाटक में सशक्त अभिनय किया। उसे देखकर दर्शक रामायण के युग को आज के युग से जोड़कर देखने लगे। यह नाटक विशेष रूप से युवाओं के मध्य नशे के दुष्प्रभावों को उजागर करते हुए उन्हें इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करता है। नाटक के निर्देशक एवं हरियाणा कला परिषद (एचकेटी) के डायरेक्टर अनिल कौशिक ने बताया कि फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह के जीजा एवं हरियाणा पुलिस के डीजीपी ओपी सिंह ने इस दिशा में कार्य करने का सुझाव दिया। नाटक की थीम का चयन हुआ। नारकोटिक्स विभाग के जवानों ने भी इसमें भाग लिया। इस नाटक का मंचन 12 से 16 जनवरी तक महाराष्ट्र के नासिक में राष्ट्रीय पूरा उत्सव में हुआ। पुलिस भी सामाजिक दशा सुधारने के लिए इस तरह नाटकों से सामाजिक संदेश दे तो युवाओं में एक नहीं सोच विकसित होगी। हरियाणा सरकार की तरह राजस्थान सरकार को भी इस तरह के कार्य करने चाहिए। बुड्ढा मर गया नाटक का मंचन आज रंग संस्कार थिएटर ग्रुप के प्रमुख देशराज मीणा ने बताया कि रविवार को नाटक बुड्ढा मर गया का मंचन महावर ऑडिटोरियम में शाम 6. 30 बजे से होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *