मुंगेली | छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के एकीकृत पुनर्वास नशा मुक्ति केंद्र, मुंगेली के संचालक कमल यादव के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत फरहदा के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में नशा मुक्त अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नशा मुक्ति शपथ, रैली और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रिया, ममता नट और दिव्या प्रधान को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान देकर सम्मानित किया गया। नशा मुक्ति केंद्र के अधीक्षक शत्रुहन साहू ने नशा के दुष्परिणाम, बीमारियां और मुक्ति के उपायों पर जानकारी दी। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता रूपेंद्र यादव, लेखापाल गेंदराम साहू, प्राचार्य नंदकिशोर साहू, शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी उपस्थित रहे।


