रंग बंधन संस्था की वाटर कलर वर्कशॉप 60 कलाकारों ने कैनवास पर उकेरे रंग

भास्कर न्यूज | अमृतसर रंग बंधन (हाउस ऑफ आर्ट ऑर्गेनाइजर) संस्था ने शहीद मदन लाल ढींगरा स्मारक गोल बाग में वाटर कलर वर्कशॉप कम एग्जीबिशन का आयोजन किया। कार्यक्रम में पंजाब भर से वरिष्ठ, युवा और जूनियर वर्ग के लगभग 60 कलाकारों ने हिस्सा लिया। संस्था के अध्यक्ष अतुल मट्टू ने बताया कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्कूल और कॉलेज के उभरते कलाकारों को वाटर कलर पेंटिंग की तकनीकी बारीकियों से अवगत कराना था। वरिष्ठ कलाकारों ने अपने अनुभव साझा किए, जो भविष्य में युवा कलाकारों के कौशल विकास में सहायक सिद्ध होंगे। संस्था के पदाधिकारियों सचिव कवि चौहान, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट जसपाल सिंह, वाइस प्रेसिडेंट गगन मल्होत्रा, फाइनेंस सेक्रेटरी सुरेश और मीडिया सचिव संदीप मिश्रा ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। कला से सामाजिक बुराइयों का अंत कार्यक्रम में विशेष रूप से पहुंचे वरिष्ठ कलाकार धरमिंदर शर्मा, कुलवंत सिंह गिल, माला चावला, डॉ. ब्रजेश जौली, डॉ. ललित गोपाल, प्रिंसिपल डॉ. राकेश कुमार, डॉ. अशविन्द कौर और अन्य दिग्गजों ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि चित्रकला केवल भावनाओं की अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं है, बल्कि यह युवाओं को नशे और सामाजिक कुरीतियों से दूर रखने में भी अहम भूमिका निभाती है। अधिवेशन के अंत में गुलशन सदाना, संजय कुमार और नरिन्द्र सिंह सहित सभी प्रबुद्ध कलाकारों का आभार व्यक्त किया गया। इस प्रदर्शनी ने कला प्रेमियों को एक ही मंच पर पंजाब की विविध कला शैलियों को देखने का अवसर प्रदान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *