रंग-बिरंगे डिजाइनर दुपट्टों से पाएं परफेक्ट ट्रेंडी लुक

भास्कर न्यूज | लुधियाना होली सिर्फ रंगों का नहीं, बल्कि फैशन और स्टाइल का भी त्योहार है। अगर आप होली पार्टी में अपने लुक को खास बनाना चाहती हैं, तो रंग-बिरंगे डिजाइनर दुपट्टे आपके स्टाइल को एक नया ट्विस्ट दे सकती हैं। ये न सिर्फ आपके आउटफिट में ग्रेस जोड़ेंगे, बल्कि ट्रेडिशनल और मॉडर्न लुक का परफेक्ट कॉम्बिनेशन भी बनाएंगे। अगर आप व्हाइट या पेस्टल कलर के सूट या कुर्ते में हैं, तो ब्राइट रंगों वाले बंधेज, लहरिया या कच्छी वर्क वाले दुपट्टे आपके लुक को निखार सकते हैं। फुलकारी या चिकनकारी वर्क वाले दुपट्टे आपको क्लासिक एथनिक टच देंगे। वहीं, अगर आप वेस्टर्न लुक में हैं, तो मल्टीकलर प्रिंटेड या शिबोरी स्टाइल दुपट्टे आपके आउटफिट को फेस्टिव टच देंगे। होली पार्टी में कम्फर्ट सबसे जरूरी होता है, इसलिए हल्के फैब्रिक जैसे कॉटन, शिफॉन या जॉर्जेट दुपट्टे चुनें, जो आपको कंफर्टेबल भी रखें और स्टाइलिश भी दिखाएं। साथ ही, इन्हें अलग-अलग स्टाइल में ड्रेप करें। गले में स्टोल की तरह, एक कंधे पर पल्लू स्टाइल में या फिर बेल्ट के साथ कैरी करें, जिससे आपका लुक और भी ट्रेंडी लगे। अगर आप सिंपल लुक चाहती हैं, तो व्हाइट सलवार-कुर्ते के साथ ब्राइट रंग का दुपट्टा ओढ़ लें। यह लुक सिंपल होने के साथ-साथ बेहद एलीगेंट भी लगेगा। होली के रंगों के साथ जब डिजाइनर दुपट्टे जुड़ते हैं, तो आपका स्टाइल और भी निखर जाता है। दुपट्टे में इंद्रधनुष को शामिल करें जिसे आप अपने सादे भारतीय पहनावे के साथ या अपने सिर पर दुपट्टे के रूप में या कमरबंद के रूप में भी पहन सकती हैं। ये जीवंत दुपट्टे न केवल आपके सादे होली के पहनावे में रंग भर देंगे बल्कि आपके सभी भविष्य के एथनिक लुक को भी एथनिक स्पिन देंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *