रंजिश को लेकर युवक पर दोस्तों ने की फायरिंग:घर में भागकर बची जान, CCTV में कैद हुई वारदात; तीन आरोपी फरार

ग्वालियर में पुरानी रंजिश को लेकर दोस्तों ने दोस्त पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में दोस्त बाल-बाल बच गया और उसने घर के अंदर दौड़ लगाकर अपनी जान बचाई। फायरिंग की घटना पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इस घटना की शिकायत फरियादी ने थाने में की है। वही फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने तीनों दोस्तों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। फिलहाल मामला दर्ज होने के बाद से ही तीनों आरोपी अपने घर से फरार हो गए हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके संबंधित ठिकानों पर दबी दे रही है। कट्‌टा निकालकर फायर कर दिया ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र के लाइन नंबर एक निवासी 25 वर्षीय युवक प्रिंस शर्मा की दोस्ती बंटी भदौरिया, छोटू रावत और आकाश गुर्जर के साथ थी। किसी बात को लेकर प्रिंस का इन तीनों से विवाद हो गया था। उसी विवाद पर बातचीत करने के लिए बंटी भदौरिया, छोटू रावत और आकाश गुर्जर ने बुलाया था, बातचीत के बाद वहां तीनों लोग दो दोपहिया वाहन से प्रिंस को भी अपने साथ लेकर प्रिंस के घर पर पहुंचे थे। जहां थोड़ी देर बातचीत करने के बाद इनमें फिर से विवाद हो होने लगा। विवाद के दौरान बंटी भदौरिया ने कट्टा निकालकर प्रिंस पर फायर कर दिया। गनीमत रही कि अचानक हुई फायरिंग से प्रिंस बाल-बाल बच गया और उसने घर के अंदर दौड़ लगाकर अपनी जान बचाई। इतना ही नहीं इसके बाद तीनों प्रिंस को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। घटना प्रिंस के घर के पास लगे एक CCTV कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद प्रिंस थाने पहुंचा और शिकायत की, इसके साथ ही पीड़ित ने पुलिस को घटना का CCTV फुटेज भी सौंपा है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत और CCTV फुटेज देखने के बाद फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा ने बताया- किसी भी बात को लेकर 3 बदमाश युवकों ने एक दोस्त पर फायरिंग कर दी थी। फायरिंग का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पीड़ित की शिकायत फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *