रंजिश में दो भाइयों पर जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार:मजदूरी कर घर लौट रहे थे घायल, रास्ता रोककर आरोपियों ने की थी मारपीट

सागर की मोतीनगर थाना पुलिस ने चाकूबाजी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने युवक पर जान से मारने की नियत से हमला किया था। शुक्रवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।पुलिस के अनुसार, 8 जनवरी को फरियादी राजा पिता हीरालाल अहिरवार उम्र 28 वर्ष निवासी संतोषपुरा सुभाषनगर वार्ड ने थाने में शिकायत की। पुरानी रंजिश में रास्ता रोककर की मारपीट शिकायत में बताया कि रात करीब 8 बजे वह अपने छोटे भाई मोनू अहिरवार के साथ मजदूरी कर घर लौट रहा था। जब वे संतोषपुरा में जुग्गा अहिरवार के घर के सामने पहुंचे तो जुग्गा और नरेन्द्र अहिरवार ने पुरानी रंजिश के चलते रास्ता रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी।गालियां देने से मना करने पर जुग्गा ने जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया‌। चाकू भाई मोनू अहिरवार के पेट में लगा। जिससे गंभीर चोट आई। फरियादी ने बीचबचाव करने पर नरेंद्र अहिरवार ने लोहे के पाइप से हमला कर फरियादी के दाहिने पैर की पिंडली और जांघ में गंभीर चोट पहुंचाई। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल मोनू अहिरवार को तत्काल बीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया। पहले से दर्ज हैं 8 आपराधिक मामले शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई। टीम ने शुक्रवार को आरोपी जुग्गा उर्फ लखन पिता रामप्रसाद अहिरवार उम्र 23 वर्ष निवासी संतोषपुरा सुभाषनगर वार्ड को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार किया और उसके कब्जे से वारदात में उपयोग चाकू बरामद किया गया। मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि चाकूबाजी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में एक अन्य आरोपी नरेंद्र फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है‌। गिरफ्तार आरोपी जुग्गा के खिलाफ पूर्व से 8 मामले दर्ज हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *