रंजीत सिन्हा बनाए गए सदर थाना प्रभारी

रांची | पुलिस निरीक्षक रंजीत कुमार सिन्हा को सदर थाना का प्रभारी बनाया गया है। वहीं डोरंडा थाना प्रभारी रहे जयदीप टोप्पो को खलारी थाना का प्रभारी बनाया गया है। सदर थाना के प्रभारी रहे कुलदीप कुमार को डोरंडा थाना प्रभारी बनाया गया है। खलारी थाना के प्रभारी रहे विजय कुमार सिंह को पुलिस लाइन रांची भेज दिया गया है। इस संबंध में रांची एसएसपी चंदन सिन्हा ने 23 फरवरी को आदेश जारी कर दिया है। वहीं तीन दारोगा को भी इधर से उधर किया गया है। नामकुम थाना के दारोगा अभय कुमार को पिठौरिया थाना प्रभारी बनाया गया है। बेड़ो थाना के दारोगा मनीष कुमार को इटकी थाना प्रभारी बनाया गया है। इटकी थाना प्रभारी दारोगा अभिषेक कुमार को सुखदेव नगर थाना भेजा गया है। सभी को अपने नव पदस्थापन स्थल पर योगदान करने का निर्देश दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *