रंधावा मसंदा में वार्षिक मेला आज से, कबड्डी टूर्नामेंट मुख्य आकर्षण

जालंधर| रंधावा मसंदा के निवासियों के सहयोग से सलाना जोड़ मेला और 22वां कबड्डी टूर्नामेंट 19 जून से श्री अखंड पाठ साहिब जी के साथ आरंभ होगा। नंबरदार जुगल किशोर ने बताया कि 22 जून को श्री अखंड पाठ साहिब जी का भोग डाला जाएगा। इस दौरान कबड्डी मुकाबले होंगे। क्लब ओपन में पहला इनाम 81 हजार तो दूसरा 71 हजार रुपए रखा गया है। इसी तरह 75 किलो भार वर्ग में पहला इनाम 41 हजार तो दूसरा 31 हजार रुपए होगा। ओपन वर्ग में 8 टीमें ही भाग ले सकती हैं। ओपन कबड्डी क्लब के बेस्ट रेडर व जाफी को 11-11 हजार रुपए, 75 किलो के बेस्ट रेडर व जाफी को 5100-5100 रुपए, 45 किलोग्राम में बेस्ट रेडर व जाफी को 2100 रुपए इनाम दिया जाएगा। 20 जून को शाम 6 बजे 50 साल से उपर के कबड्डी खिलाड़ियों का विशेष मैच होगा। हाल्ट दौड़ें 22 जून को दोपहर 1 बजे करवाई जाएंगी। पहला इनाम 11 हजार रुपए, दूसरा 10 हजार, तीसरा 9 हजार, चौथा 8 हजार, 5वां 7 हजार रुपए होगा। सभी विजेताओं को एक देसी घी का टीन भी दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *