रकुवा के जारा टोला में मंडा पूजा धूमधाम से संपन्न

भास्कर न्यूज| मगनपुर गोला प्रखंड क्षेत्र के रकुवा पंचायत अंतर्गत लिपियां गांव टोला जारा में रविवार रात को शिव उपासना का पर्व मंडा पूजा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। बताया गया कि उक्त गांव में त्योहार के अवसर पर छऊ नृत्य का आयोजन किया गया। छऊ नृत्य धार्मिक ग्रंथों पर आधारित नृत्य पश्चिम बंगाल के छऊ नृत्य कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया। जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग जमा हुए। वहीं सुबह होते ही फुलकूंदी का आयोजन किया गया। फुलकूंदी में दर्जनों शिवभक्तों ने दहकते अंगारों पर चलकर शिवभक्त होने का परिचय दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन कमेटी के अध्यक्ष बालेश्वर हेंब्रम, सचिव मनोज कुमार महतो, उप सचिव बुधन हेंब्रम व सुरेश महतो के अलावा रामकिशुन हेंब्रम, अनिल कुमार, संतोष महतो, भागीरथ महतो, सोनू कुमार, श्यामलाल महतो, दिलीप महतो, मिथिलेश महतो, पंकज महतो, बाबूराम हेंब्रम, मंटू महतो, लोकेश महतो, राजू हेंब्रम, दिना हेंब्रम, सुखना हेंब्रम, सोहन हेंब्रम, अजीत महतो सहित दर्जनों लोगों का सहयोग रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *