रक्तदान के साथ देहदान और अंगदान के लिए जागरूकता जरूरी : विजयवर्गीय

भास्कर संवाददाता| सीहोर रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। यह तो होना ही चाहिए। इसके साथ-साथ समाज को देहदान और अंगदान की दिशा में भी जागरूक होने की आवश्यकता है। यह बात शहर के एचडीएफसी बैंक के तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रोटरी क्लब के अध्यक्ष मधुर विजयवर्गीय ने कही। उन्होंने बताया कि बढ़ती बीमारियों और आपात स्थितियों में अंगदान कई लोगों की जान बचा सकता है। यदि समाज इसके प्रति जागरूक होकर आगे आए, तो अनगिनत जीवन बचाए जा सकते हैं। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि वे उत्साहपूर्वक रक्तदान, देहदान और अंगदान जैसे महान कार्यों में भाग लें और मानवता के इस महायज्ञ में अपना योगदान दें। देहदान दुनिया में सबसे बड़ा दान देहदान दुनिया में सबसे बड़ा दान है। इससे 50 लोगों को नई जिंदगी मिल सकती है। अंगदान के लिए समाज में जागरूकता की विशेष जरूरत है। विशेष रूप से युवाओं को अंगदान के कार्य में बढ़-चढ़कर आगे आना चाहिए। इस कार्य से बढ़कर युवाओं के लिए कोई सकारात्मक कार्य नहीं हो सकता। शहर में रक्तदान शिविर में एचडीएफसी बैंक द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता मधुर विजयवर्गीय को बुलाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *