भास्कर न्यूज | अंबिकापुर श्री अग्रवाल सभा अंबिकापुर द्वारा अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में समाज के सभी वर्गों से उत्साहपूर्वक भागीदारी देखने को मिली और कुल 80 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। रक्तदान की शुरुआत अग्रवाल सभा अध्यक्ष संजय मित्तल, महिला सभा अध्यक्ष सीमा अग्रवाल एवं युवा मंच अध्यक्ष यश अग्रवाल द्वारा रक्तदान कर की गई। युवाओं के साथ-साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में अग्रवाल सभा, महिला सभा, युवा मंच के पदाधिकारियों के साथ समाज के अनेक सदस्यों ने भाग लिया। रक्तदान प्रभारी व सभा उपाध्यक्ष शुभम अग्रवाल ने बताया कि समाज कल्याण के उद्देश्य से हर वर्ष अग्रसेन जयंती पर यह शिविर आयोजित किया जाता है, और एकत्रित रक्त जिला चिकित्सालय व अन्य ब्लड बैंकों में दान किया जाता है।


