रक्तदान से मिलती है कई को नई जिंदगी : उपायुक्त

सिविल डिफेंस बोकारो की ओर से पुपुनकी आश्रम चास में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 150 लोगों ने रक्तदान किया। आयोजन बाबा मुनि स्वामी स्वरूपानंद परमहंस देव के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि रक्तदान महादान है, जो किसी की जिंदगी बचा सकता है। उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी लोगों को कहा कि उनका यह काम समाज के लिए एक बड़ा योगदान है। इसके लिए लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। संपन्न लोग भी आगे आएं। सिविल सर्जन अभय भूषण प्रसाद ने कहा कि रक्तदान शिविर का आयोजन एक अच्छा प्रयास है। रेडक्रॉस सोसाइटी और ब्लड बैंक सदर अस्पताल में प्रतिमाह 250 थैलीसिमिया मरीजों को रक्त मुफ्त दी जाती है। सदर अस्पताल, केएम मेमोरियल ब्लड सेंटर व आकाश अस्पताल चास के सहयोग से रक्त संग्रह किया गया। मौके पर डॉ. पूजा वर्मा, डॉ. सेराज अहमद, डॉ. सौरदीप सरकार, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. वीणा कुमारी, डॉ. निशांत कुमार, राजेंद्र प्रसाद, तुम्पा कुमारी, आशा राय, महेश कुमार, राज कुमार, अर्पणा चक्रवर्ती आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *