रक्षा मंत्री, सीडीएस और सेना प्रमुख आज ​​​​​​​महू में:दोपहर में इंदौर पहुंचेंगे, डॉ. आंबेडकर जन्मभूमि स्मारक और आर्मी वार कॉलेज जाएंगे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय दौरे पर रविवार को इंदौर आएंगे। वे यहां से महू जाएंगे। रक्षा मंत्री के साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान और थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी भी मौजूद रहेंगे। रक्षा मंत्री 29 दिसंबर को दोपहर में विमान से इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। फिर हेलिकॉप्टर से महू के आर्मी वार कॉलेज पहुंचेगे। दोपहर 12.40 बजे वे डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्मभूमि स्मारक पहुंचेंगे। 12.55 पर आर्मी वार कॉलेज जाएंगे। महू में रात्रि विश्राम के बाद वे अगले दिन श्री महाकालेश्वर के दर्शन के लिए उज्जैन जाएंगे। फिर इंदौर लौटकर दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *