रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ कैरव गांधी के घर पहुंचे:परिजनों से की मुलाकात, झारखंड की कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरा

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ जमशेदपुर पहुंचे और कैरव गांधी के आवास पर उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार के सदस्यों से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। परिजनों से बातचीत के बाद संजय सेठ ने मीडिया से बात करते हुए झारखंड की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि “झारखंड में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।” राज्य में अपराधियों का मनोबल बढ़ रहा है: संजय सेठ उन्होंने सुझाव दिया कि झारखंड को बिहार और ‘योगी मॉडल’ से सीखना चाहिए और राज्य में ‘योगी मॉडल’ लागू करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अपराधियों का मनोबल बढ़ रहा है और आम जनता असुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि हत्या, लूट, छिनतई, मारपीट और संगठित अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। संजय सेठ ने दावा किया कि अपराधियों को संरक्षण मिल रहा है, जिससे कानून का डर खत्म हो रहा है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया रक्षा राज्य मंत्री ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वे इस मामले को गंभीरता से उठाएंगे और संबंधित अधिकारियों से बात कर निष्पक्ष व त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने दोषियों को बख्शे न जाने और पीड़ित परिवार को पूरा न्याय मिलने पर जोर दिया। संजय सेठ ने राज्य सरकार से झारखंड में कानून-व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। इस दौरान स्थानीय भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे, जिन्होंने राज्य में बढ़ते अपराध पर चिंता व्यक्त की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *