रघुवर रिटायर खिलाड़ी, भाजपा की पिच पर बैटिंग करने आए हैं : सुप्रियो

रांची | झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के सक्रिय राजनीति में वापसी पर कटाक्ष किया है। शुक्रवार को झामुमो प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता में सुप्रियो ने कहा कि राज्य में रिटायर खिलाड़ी भाजपा की पिच पर बैटिंग करने आए हैं। 2019 के हेमंत सोरेन के बाउंसर से वह पूरी तरह चोटिल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए ओडिशा भेजा गया था। रघुवर दास ने खुले मंचों से कहा है कि वे भाजपा के कार्यकर्ता हैं। राज्यपाल का चयन देश के राष्ट्रपति का काम होता है। ऐसे में चिंता का विषय है कि भाजपा के कार्यकर्ता को संविधान की रक्षा करने के लिए राज्यों में भेजा जाता है। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि रघुवर दास राज्य सरकार को 6 महीने सहयोग करना चाहते हैं। वे टकराने की बात भी कह रहे थे। भाजपा टकराहट के लायक ही नहीं बची है, क्योंकि जनता ने उन्हें उस काबिल नहीं छोड़ा है। उन्होंने कहा कि आपलोगों के हर प्रकार का उपचार का दायित्व हमलोगों ने ले लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *