रजगामार रोड पर छाया घना कोहरा, तापमान 11 डिग्री पहुंचा, छूट रही कंपकंपी

कोरबा| जिले में उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के करीब रहा। सुबह 8 बजे तक रजगामार रोड पर घना कोहरा छाया रहा। इंडस्ट्रियल एरिया, पुराने कलेक्ट्रेट से लेकर रिस्दी तक सड़क कोहरे से ढंकी रही। इस क्षेत्र में तापमान 2 डिग्री तक कम है। ग्रामीण क्षेत्र में ठंड से बचने सुबह और शाम अलाव का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन बदली के बाद न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट आ सकती है। इससे ठंड और बढ़ेगी। बालको के आगे सुबह शीतलहर जैसी स्थिति बन रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *