कलंगपुर|कलंगपुर वितरण केन्द्र ने रजत जयंती समारोह में जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी। बिजली सुरक्षा और ऊर्जा बचत को लेकर विविध जागरूकता गतिविधियां हुईं। मुख्य अतिथि जनपद सदस्य रामेश्वर चंद्राकर रहे। अध्यक्षता सरपंच पुष्पा सिन्हा ने की। रामेश्वर चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि बिजली कंपनी के कर्मचारियों ने कठिन और विपरीत परिस्थितियों में भी सतत मेहनत कर प्रदेश के प्रत्येक गांव, घर और गली तक बिजली पहुंचाकर अंधकार को दूर करने का कार्य किया है। घरेलू, बीपीएल, सौर ऊर्जा एवं कृषि पंप श्रेणी के उत्कृष्ट उपभोक्ताओं को वितरण केन्द्र कलंगपुर की कनिष्ठ अभियंता लालिमा साहू ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर लाइनमैन शिव कुमार ढीमर, केशव दास वैष्णव, ओमप्रकाश, मनसुख साहू, कन्हैया साहू, टिकेश्वर साहू, युवराज, तोमेन्द्र, अनुज सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।


