रजरप्पा भुचूंडीह में जमीन से निकल रही आग:रामगढ़ में ग्रामीणों ने सीसीएल और प्रशासन से की शिकायत, दहशत में लोग

रामगढ़ जिले के रजरप्पा भुचूंडीह में भूमिगत कोयले में लगी आग से स्थिति चिंताजनक हो गई है। जमीन से निकल रही आग ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। आग से खेत और खलिहान को नुकसान पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि जमीन धंसना शुरू हो गई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया, तो आसपास के मकान भी इसकी चपेट में आ सकते हैं। ग्रामीणों ने आग बुझाने की मांग की क्षेत्र में स्थित झारखंड का प्रमुख पर्यटन स्थल रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका मंदिर भी खतरे में है। ग्रामीणों ने सीसीएल प्रबंधन और जिला प्रशासन को लिखित आवेदन देकर आग बुझाने की मांग की है। हालांकि, अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इस स्थिति से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *