रजरप्पा में भारी बारिश से भैरवी नदी उफान पर:छिलका पुल के ऊपर से बह रहा पानी, मंदिर में पूजा व्यवस्था सामान्य

रामगढ़ के रजरप्पा क्षेत्र में पिछले 24 घंटों से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। भैरवी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने से नदी किनारे बसी कई झोपड़ियां जलमग्न हो गई हैं। गोला के रास्ते रजरप्पा ‎मंदिर का संपर्क टूट गया वहीं, मां छिन्नमस्तिका ‎मंदिर प्रक्षेत्र के भैरवी नदी का जलस्तर काफी बढ़ ‎गया है। जलस्तर बढ़ने से भैरवी नदी उफान पर‎ हैं। भैरवी का पानी छिलका पुल के‎ ऊपर से बह रहा है। इससे गोला के रास्ते रजरप्पा ‎मंदिर का संपर्क टूट गया है। सम्पर्क टूट जाने से‎ गोला की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं को ‎काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। कुछ श्रद्धालु नए पुल का उपयोग कर मंदिर तक‎ पहुंच रहे हैं। लेकिन ज्यादातर श्रद्धालुओं को 2‎ किमी अधिक दूरी तय कर नए रास्ते से रजरप्पा ‎मन्दिर पहुंचना पड़ रहा हैं। नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील हालांकि रजरप्पा मंदिर में स्थिति नियंत्रण में है। मंदिर के पुजारी सुबोध पंडा ने बताया कि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के पूजा-अर्चना कर रहे हैं। इधर, प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं। हालांकि खराब मौसम के कारण कई जगहों पर कार्य प्रभावित हो रहा है। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *