रजाखेड़ी ओवरब्रिज का काम 15 फरवरी तक पूरा करना होगा। बाकी आरओबी के काम भी 28 फरवरी तक समाप्त करने होंगे। गुरुवार को कलेक्ट्रेट में हुई समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने जिले में चल रहे प्रमुख निर्माण कार्यों के लिए ये समय सीमा तय की है। यह बैठक जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा के लिए थी, इसमें ज्यादातर समीक्षा रेलवे ओवरब्रिज के कामों की हुई। इसमें स्थानीय स्तर के काम तेजी से कराने कहा गया। साथ ही रेलवे के बचे कामों को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में ईई ब्रिज नवीन मल्होत्रा ने सभी आरओबी के संबंध में जानकारी दी। रजाखेड़ी आरओबी के कारण 46 माह से बंद है सड़क रजाखेड़ी रेलवे ओवरब्रिज का काम 15 फरवरी पूरा करने के लिए कहा गया है। मकरोनिया से सदर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क के गेट क्रमांक 28 पर बन रहे आरओबी पर गर्डर लांच हो गए हैं। काम अब भी बाकी है। यह सड़क बीते 46 महीने से बंद है। इसके काम की समय सीमा जून 2023 को समाप्त हो गई है। इसके बाद भी काम पूरा नहीं हुआ है। इसमें रेलवे व लोकनिर्माण विभाग दोनों का काम बाकी है। अब इसके लिए कलेक्टर ने 15 फरवरी तक काम पूरा करके आेवरब्रिज को चालू करने के लिए कहा है। गेट नंबर 26 आरओबी के लिए पाइपलाइन की शिफ्टिंग 30 जनवरी तक पूरी करें बटालियन रोड पर गेट क्रमांक 26 पर बन रहे रेलवे ओवरब्रिज का काम पाइपलाइन शिफ्टिंग नहीं होने के कारण रुका हुआ है। अब इस काम के लिए कलेक्टर ने 30 जनवरी की समय सीमा तय कर दी है। उन्होंने मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कार्पोरेशन को 30 जनवरी तक पाइपलाइन शिफ्ट कराने कहा है ताकि बाकी काम इसका जल्द पूरा किया जा सके। यह शहर के लिए महत्वपूर्ण मार्ग है। लेहदरा आरओबी के अतिक्रमण तत्काल हटवाएं, जिससे समय पर काम हो सके कलेक्टर ने लेहदरा आरओबी में आ रहे अतिक्रमण को तत्काल हटाने की कार्रवाई करने के निर्देश अफसरों को दिए। सागर लेहदरा बाईपास पर बन रहे आरओबी में जो भी समस्या आ रही है उसे तत्काल दूर कराने की कार्रवाई करें और काम को पूरा करें, ताकि शहर का व्यस्ततम यातायात सुगम हो सके। भारी वाहनों का आवागमन बाईपास से हो सके। साथ ही निर्देश दिए कि सेंट्रल स्कूल के पास वाले आरओबी का कार्य भी शीघ्रता से पूरा कराएं। 25 व 16 नंबर गेट पर भू अर्जन व अतिक्रमण हटाने के निर्देश गेट नंबर 27 परेड मंदिर, गेट नंबर 28, गेट नंबर 25, गेट नंबर 32 एवं गेट नंबर 16 पर बनने वाले आरओबी की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी आरओबी का कार्य बगैर ढिलाई दिए तेजी से पूरा करें। गेट नंबर 25 डिम्पल पेट्रोल पंप एवं गेट नंबर 16 पर बनने वाले आरओबी में आ रहे अतिक्रमण को तत्काल हटाने की कार्रवाई करने कहा। साथ ही इन आेवरब्रिज में भू-अर्जन का काम भी शीघ्रता से करने को कहा गया है। जिले के अन्य आरओबी की स्थिति भी जानी कलेक्टर ने खुरई में गेट नंबर 6 एवं गेट नंबर 8 पर बन रहे आरओबी के कार्य की भी समीक्षा की। मौजूदा स्थिति की जानकारी ली। बीना में बन रहे चार आरओबी गेट नंबर 307 बी गोमतीनंदन स्कूल बीना पर पक्का बाईपास बनाने कहा। इसी प्रकार गेट नंबर 309 डबल लॉक रेलवे गेट बीना, गेट नंबर 310 एसडीएम कार्यालय बीना एवं गेट नंबर 300 मंडीबामौरा के कार्योें की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी आरओबी का कार्य समय सीमा में पूरा करें।


