रजिंदर गोयल बने लहरागागा निवासी सभा के प्रधान

भास्कर न्यूज | संगरूर लहरागागा निवासी सभा संगरूर के प्रधान पद के लिए चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। इस अवसर पर सबसे पहले एनडी सिगला, जुगराज सिंह और गुरिंदर पाल सिंह ने रजिंदर गोयल के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका समर्थन दुल्ला राम गोयल और कमलेश कुमार ने किया। इसके बाद उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से रजिंदर गोयल को दोबारा सभा का अध्यक्ष चुन लिया। संस्था के सदस्य मास्टर फकीर चंद और हरिंदर पाल सिंह खालसा ने बताया कि सभा की स्थापना वर्ष 1983 में हुई थी। लहरागागा से संगरूर आकर बसे लोगों ने आपसी सुख-दुख साझा करने के उद्देश्य से इस सभा की शुरुआत की थी। समय के साथ सभा समाजसेवा के कार्यों में अग्रसर होती गई। पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय रामलाल शर्मा के नेतृत्व में संस्था ने जरूरतमंद लड़कियों की शादियां, रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर ठंडे पानी की सेवा, मेडिकल कैंप तथा गरीब बच्चों को कॉपियां-किताबें वितरित कर क्षेत्र में विशेष पहचान बनाई। रजिंदर गोयल के नेतृत्व में प्रेम बस्ती, संगरूर में लहरा भवन का निर्माण किया गया, जहां सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। चुनाव के बाद अध्यक्ष को नई कार्यकारिणी गठित करने का अधिकार भी सौंपा गया। बैठक के अंत में जनवरी माह में जन्मदिन वाले सदस्यों का केक काटकर उत्सवपूर्वक सम्मान किया गया। मौके पर अमर नाथ, नवदीप सिंगला, एम प्रकाश खिप्पल, गोरा, सतीश भोला, विनोद कुमार, रविंदर नाथ, गुरदास बांसल उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *