रणजीत एवेन्यू में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में कई भक्तजन पहुंचे। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा साध्वी वैष्णवी भारती ने भगवान की लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि महाभारत में कई उदाहरण हमें गौ माता के सम्मान एवं रक्षण की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर भक्तों ने सुंदर भजनों का गायन भी किया। इस मौके पर कई भक्तजन मौजूद थे।


