रणथंभौर के स्नेक कैचर को कोबरा ने काटा, वीडियो:डेढ़ फिट लंबे लिटिल कोबरा ने हाथ पर बाइट की, 5 एंटी वेनम लगाने पड़े

रणथम्भौर के स्नैक रेस्क्यूअर आवेश शर्मा को शनिवार शाम को एक लिटिल कोबरा ने काट लिया। जिसके चलते आवेश शर्मा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल आवेश की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। आदिनाथ नगर में रेस्क्यू करते समय काटा दरअसल, आदिनाथ नगर में शनिवार शाम आठ बजे कोबरा आने की सूचना मिली थी। यहां एक मकान के स्टोर में लिटिल कोबरा छिपा हुआ था‌। जिस पर आवेश शर्मा मौके पर पहुंचे। यहां पहुंचकर आवेश ने कोबरा का रेस्क्यू किया। करीब डेढ फीट लम्बा कोबरा सांप को रेस्क्यू करते समय आवेश के दाहिने हाथ के अंगूठे में कोबरा ने काट लिया। जिससे बाद आवेश तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे। यहां पहुंचकर आवेश को जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। इस दौरान आवेश को लगाई गई। समय रहते सीरम लगाने से आवेश की हालत खतरे से बाहर है। फिलहाल आवेश का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। रेस्क्यू करते समय चौथी बार काटा आवेश शर्मा अब तक एक हजार सांपों को सवाई माधोपुर के आस पास के इलाकों से करीब एक हजार से ज्यादा सांपों को रेस्क्यू कर चुके हैं। आवेश को स्नैक रेस्क्यू करने के दौरान इससे पहले तीन बार सांप काट चुका है। अब ऐसा चौथी बार हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *